LATEST NEWS

अवैध गिट्टी लदे ट्रक जप्त

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

7 फरवरी को औरंगाबाद पुलिस के द्वारा अवैध खनन ओवरलोडिंग के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में रिसियप थाना अंतर्गत रिसियप बाजार से एक अवैध गिट्टी लदे ट्रक को जप्त किया गया है। रिसियप थाना कांड संख्या 21/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद पुलिस के द्वारा अवैध खनन /परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।