तजा खबर

टंडवा थाना पुलिस ने चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

उक्त कांड मृतक भीम सिंह के मामा वादी मिथलेश सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर मृतक के छोटे भाई अर्जुन सिंह के विरुध अपने ही भाई का अपहरण कर लेने के आरोप में दर्ज किया गया। कांड में पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा थानाध्यक्ष टंडवा को त्वरित करवाई का निर्देश दिया गया। कांड के वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकी एवं भौतिकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ की भीम सिंह का उसके ही परिवार वालों के द्वारा हत्या कर शव को छिपा दिया गया हैं। आगे मृतक भीम सिंह का सिर कटा शव झारखंड के इचाक थानांतर्गत बरामद किया गया, जिस संबंध में इचाक थाना कांड संख्या 130/23 धारा -302/201 भा द वि दर्ज हैं। टंडवा थाना द्वारा त्वरित उद्भेदन करवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त अर्जुन सिंह, आरती सिंह, शालिग्राम सिंह एवं रणजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कांड का अग्रतर अनुसंधान जारी है।

1 thought on “टंडवा थाना पुलिस ने चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *