तजा खबर

मुखिया ने किया विद्यालय का निरीक्षण

हरिहरगंज से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट

पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने गुरुवार को होलेया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लास से बाहर खेल रहे बच्चों को क्लास रूम में ले जाकर  पाठ्यक्रम की पुस्तकें पढ़ाई। साथ ही बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुखिया बच्चों के बीच चॉकलेट का भी वितरण किया। मुखिया प्रियंका कुमारी ने स्कूल के शिक्षकों से कहा कि आपकी प्राथमिकता बच्चों को पढ़ना है। इसे तन्मयता के साथ पूरा करें।  उसके बाद ही अन्य कार्यों को संपादित करें।बच्चे देश के भविष्य हैं।उनकी प्राथमिक शिक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है।उससे बच्चों को वंचित नहीं होने दें।मुखिया ने छात्रों को दी जाने वाली एमडीएम के बारे में भी जानकारी लिया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य दिनेश राय व अन्य लोग उपस्थित थें।

1 thought on “मुखिया ने किया विद्यालय का निरीक्षण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *