तजा खबर

बर्चस्व के लड़ाई में दो मजदूरों का मौत

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भोजपुर में आज सुबह 7 बजे बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मजदूर गंगा घाट पर काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान छपरा निवासी विकास महतो (20) और सुदर्शन राय (40) के रूप में हुई है। कोईलवर पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वह पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।