तजा खबर

कुटुम्बा रेफरल अस्पताल में कम्बल व फल का वितरण

अम्बा खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी कुटुंबा मंडल के द्वारा सेवा अभियान के तहत अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर जिसका प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है के उपलक्ष्य में मरीजों व सफाई कर्मचारियों के बीच कंबल व फल का वितरण

किया गया। डॉ.आकांक्षा सिंह,स्वास्थ्य मैनेजर दीपक कुमार सिंह के उपस्थिति में वार्ड के सभी मरीजों के बेड पर जा कर सभी को एक -एक कंबल और फल का पैकेट वितरित किया गया।मरीजों के वितरण उपरांत हॉस्पिटल के सभी सफाईकर्मियों के बीच कंबल व फल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,विधान सभा विस्तारक ब्रजेश कुमार,महामंत्री अभय पासवान,उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे,धनंजय सिंह परमार,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम चंद्रवंशी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कजरा महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सिंह,उपाध्यक्ष सोनू मालाकार,शक्तिकेंद्र प्रमुख पिंटू सक्सेना,मंडल मंत्री ऋषिकेश तिवारी,रवि पांडे,मुकेश पाण्डेय आदि लोग साथ रहें।