तजा खबर

अगले तीन वर्षों में सैल्यूट तिरंगा 1000 स्थानों पर केंद्र स्थापित करेगा – प्रमोद कुमार मिश्र

रांची से सुनील सिंह का रिपोर्ट

सैल्यूट तिरंगा, एक राष्ट्रवादी संगठन के दस सदस्यीय राष्ट्रीय कोर टीम की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। सैल्यूट तिरंगा वर्ष 2025 तक सम्पूर्ण देश में कम से कम 1000 केंद्र स्थापित करेगा। यह जानकारी सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रचारक प्रमोद कुमार मिश्र ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी। देश के किसी भी स्थान चाहे जिला केंद्र हो, प्रखंड केंद्र हो या कोई गांव हो यदि 21 राष्ट्रभक्त सैल्यूट तिरंगा से जुड़ जाते हैं तो उस स्थान पर संगठन का एक वैध केंद्र स्थापित किया जा सकेगा। इस निमित्त उन्हे नई दिल्ली स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तत्पश्चात् केंद्रीय कार्यालय द्वारा उस केंद्र की वैधता हेतु कोडिफिकेशन के उपरांत एक प्रमाण-पत्र उस केंद्र के नाम जारी किया जाएगा।
उक्त बैठक में आगामी तीन वर्षों के अंदर देश के 300 जिलों में कार्य विस्तार करना, 5 करोड़ राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगो तक संगठन का उद्देश्य पहुंचाना, 25 दिसंबर 2022 को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजन तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पूज्य कपिल स्वामी जी  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार झा जी को अंतर्राष्ट्रीय प्रचारक एवं सर्वश्री प्रमोद कुमार मिश्र, गिरीश कुमार पाठक जी एवं प्रदीप पांडेय जी को उनके वर्तमान दायित्व सहित राष्ट्रीय प्रचारक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की घोषणा की गई।
बैठक में पूज्य कपिल स्वामी जी (वर्तमान प्रवास अमेरिका), राजेश कुमार झा जी, प्रमोद कुमार मिश्र, गिरीश कुमार पाठक जी, सच्चिदानंद पोखरियाल जी, महेंद्र मोदी जी, उत्तम भाई पटेल जी एवं प्रदीप पांडेय जी उपस्थित थे। कोर टीम के अन्य दो पदाधिकारी प्रवास में होने के कारण अनुपस्थित थे।

1 thought on “अगले तीन वर्षों में सैल्यूट तिरंगा 1000 स्थानों पर केंद्र स्थापित करेगा – प्रमोद कुमार मिश्र”

  1. What’s up mates, how is everything, and what you want to say on the topic of
    this paragraph, in my view its in fact amazing for me.
    I saw similar here: E-commerce

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *