तजा खबर

कुटुम्बा थानाध्यक्ष कमलेश राम को जानें से लोगों में प्रसन्नता का माहौल वहीं नये थानाध्यक्ष से काफी उम्मीदें।

अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात ।

कुटुम्बा के थानाध्यक्ष कमलेश राम को विशेष शाखा में पदस्थापित होने तथा यहां से जाने का खबर से इलाका में खुशी और प्रसन्नता का माहौल देखा जा रहा है वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा से लोगों को काफी उम्मीद और बिश्वास जगा है। लोगों को मानना है कि नये थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा से गरीब गुरबों तथा असहाय लोगों को न्याय मिलेगा वहीं अपराधियों तथा सरारती तत्वों पर कानून का शीकंजा कसेगा। थानाक्षेत्र के पीपरा बगाही निवासी गोबिंद साव जो कि थानाध्यक्ष कमलेश राम के कार्य शौरी से खार खाए दर दर न्याय के लिए भटक रहे थे आज वे राहत का सांस लिये होंगे। गोबिंद साव का हमेशा आरोप रहा है कि थानाध्यक्ष कमलेश राम का कार्य शौरी से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था और सिकायत के बावजूद थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाता था इसलिए कि उनको न तो कानून का भय था और नहीं वरीय अधिकारियों का भय। मालूम हो कि गरीबों का थाना में प्राथमिकी हेतु दिया गया आवेदन भी धुल चाटते रहता था और कड़े मस्तक के बाद प्राथमिकी दर्ज होता था। यहां तक कि प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद भी आरोपितों के विरुद्ध न तो किसी प्रकार का कारवाई किया जाता था और नहीं समय से जांच होता था। कुछ मामलों में तो प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लोगों को काफी मस्तक और संघर्ष करना पड़ता था जिसका कई उदाहरण मौजूद हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *