तजा खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 24 अगस्त को औरंगाबाद में


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 24 अगस्त (बृहस्पतिवार) को औरंगाबाद में आएंगे तथा भिन्न भिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष 10 बजे पूर्वाह्न औरंगाबाद के सीमा ठाकुर बिगहा से प्रवेश करने। ठाकुर बिगहा से औरंगाबाद जिला मुख्यालय 12बजे शाहपुर अखाड़ा पहुंचेंगे फिर वहां से खुले जीप द्वारा नगर भवन (टाउन हॉल) पहुंचेंगे। नगर भवन में जनसंघ काल के 11 सम्मानित कार्यकार्ताओ को सम्मानित करने के अलावे अन्य कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास सिंह कोठी के लिए प्रस्थान करेंगे और उसके बाद पटना वापस जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा पुरे शहर को भाजपा के झंडा बैनर तथा होर्डिंग से पाट दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *