तजा खबर

ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश पर अलावा का व्यवस्था

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

शीतलहर व ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के आदेशानुसार जिले के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में अलावा का व्यवस्था किया जा रहा है। सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में नबीनगर नगर पंचायत, रफीगंज नगर पंचायत, दाउदनगर, हसपुरा, अम्बा में भी अलावा का व्यवस्था किया गया है। अलावा का

व्यवस्था किये जाने से गरीब एवं असहाय लोगों ने राहत का सांस ले रहे हैं। बता दें कि एक जनवरी से पुरे जिला भीषण शीतलहर और ठंड के चपेट में है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शाम ढलते ही लोग बाजार छोड़ रहे हैं और अपने अपने घरों में दुबक रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *