औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद: पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज तक एनएच 139 रेड जोन बन गया है। आए दिन इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। लेकिन इसकी चिंता न तो सरकार और प्रशासन को है और नहीं जनप्रतिनिधियों को। जन प्रतिनिधियों की स्थिति यह है कि केवल क्रेडिट लेने का होड़ में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन निर्माण के लिए केवल आश्वासन और स्विकृती तथा रोज़ नये घोषणाएं सुनने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ लगभग प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में लोग अपना जान गंवा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तीन दिन के अंदर इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओबरा से अम्बा 4-5 लोगों की मौत दुर्घटना में हो चुकी है और दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में शिषकियां भर रहे हैं। दीपावली और छठ पूजा के खुसियां गम में बदल गया है। सबसे आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से जगह-जगह बड़े बड़े ठोकर का निर्माण कर दिया गया है जो दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है। ज़रुरत है इस राष्ट्रीय राजमार्ग को अविलम्ब फोर लेन बनाकर यात यात को कुशलता पूर्वक सूचारु कराने का लेकिन ऐसा न कर जगह-जगह अवैध रूप से ठोकर बना दिया गया है जो किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं समझा जायेगा। अवैध रूप से बने ठोकर का निर्माण किस अधिकारी के आदेश से किया गया है और किस नियम कानून के तहत किया गया है यह चर्चा का विषय बनते जा रहा है। आम लोगों के बीच यह भी चर्चा तेज होने लगी है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर कब-तक यात्री अपना बहुमूल्य जान गंवाते रहेंगे?

