सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
‘ गुरु ‘ का शाब्दिक अर्थ है ‘गु + रु ‘ । गु = अंधकार, रू = प्रकाश । अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानें का काम गुरु का है। एक बच्चे में शिक्षा, संस्कार और चरित निर्माण का कार्य गुरु ही करते हैं, तब वह एक अच्छा नागरिक बन पाता है। प्राचिन काल में बच्चे गुरु के आश्रम ( घर ) में जाकर, पुर्णतःआवासीय व्यवस्था में रहकर शील, संस्कार और ज्ञान की शिक्षा अर्जित करते थें। रामायण काल में ‘ राम ‘ चारो भाईयों सहीत गुरु वशिष्ठ के आश्रम में रहकर ही शिक्षा पायी थी । महाभारत काल में ‘कृष्ण ‘ अपनें सखा सुदामा के साथ संदीपनी मुनी के आश्रम ( उज्जैन ) में रहकर शिक्षा पायी थी । वर्तमान दौर में शिक्षा का स्वरूप बदल गया है। मैकाले की शिक्षा पद्धति ‘ कमाऊ शिक्षा ‘ बनकर रह गयी है। इस शिक्षा पद्धति में शील, संस्कार तथा चरित निर्माण को भुलाकर सिर्फ किताबी ज्ञान दिया जाता है । तभी तो इंजिनियर के बनाये सड़क एवं पुल निर्माण के समय ही या कुछ ही दिनों में टुट जा रहे हैं। न्याय पालिका में न्याय बिकने लगा है। जजों के घर में नोटों की गड्डियाँ बोरे में जलती मिल रही हैं । ऐसी कौन सी शिक्षा प्रणाली है जो ऐसे होनहार विद्यार्थी को गढ़ रही है ? विचारणीय सवाल है ? कौन सा स्वरूप और भविष्य भारत का गढ़ा जा रहा है। ग्रेजुयेट पास आज संतरी और चपरासी बन रहे हैं, वहीं अपराधी – माफिया मंत्री बन सरकार चला रहे हैं । देश का सर्वोच्च परीक्षा पास कर कोई व्यक्ति आई ए एस और आई पी एस बनता है । उसे एक जिले के विकास तथा शांति की कमान सौंपी जाती है। लेकिन वही आई ए एस और आई पी एस जब एक कम पढ़ा – लिखा या अनपढ़ मंत्री के पीछे -पीछे भागता हुकुम बजाता नजर आता है।
इन सभी समस्यायों की मूल में शिक्षा का गिरता स्तर है। आज अभिभावक अपनें बच्चों को सरकारी स्कुल की जगह निजी स्कुल में पढ़ाते हैं। मोटी फिस भरते हैं । स्थिति क्या है ? बच्चों के वजन के बराबर पीठ पर कौपी – किताब का बैग होता है। दिनों के हिंसाव से ड्रेस कोड़ तय हैं। किताब – कौपी, जुते, पैंट – शर्ट, टाई, बेल्ट, पेंसिल – पेन सब विद्यालय से ही खरीदनी है । आखिर ऐसा क्यूँ ? जरा बिचार करें । बाजार में सस्ती दामों पर मिलनें वाली ये सभी सामग्रियाँ ठीक नहीं होती, वही सामग्री जब विद्यालय के काउन्टर से काफी मँहगी दामों पर खरीदी जाती हैं तो ठीक होती है। कारण आप खुद समझदार हैं, समझ ही गये होंगें । भेंड – बकरियों की तरह कबाड़ा बसों में ठूँस – ठुँस कर बच्चे स्कुल जाते हैं। ठीक से खड़ा होनें की जगह भी नहीं रहती । गाड़ी ऐसी जिसका पेपर फेल हो गया है – न तो इंसुरेश ही है और न फिटनेश ही । कारण पंद्रह सालों से अधिक पुरानी जो हो गयी हैं। निजी स्कुलों के लिए भी सरकार नें मापदंड़ तय कर रखे हैं – उन्हें ओपनिंग परमिशन जरूरी है। किसी भी बोर्ड ( बिहार बोर्ड / सीबीएस सी / आई सी एस सी ) से संवद्धता प्राप्त होनी चाहिए, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का नामांकन कुल नामांकन का 10% निःशुल्क किया जाना जरूरी है। हर वर्ष नामांकन एवं विद्यालय विकास शुल्क के नाम पर अभिभावकों का शोषण नहीं होनी चाहिए ।निजी विद्यालय पुस्तकों की लिस्ट एवं सेलेबस प्रतिवर्ष बदल देते हैं । ताकी बच्चे अपनें सिनियर से आधी दामों में पुरानी किताबों की खरीद नहीं कर लें। सबसे दिलचस्व बात तो ये है कि इन विद्यालयों में कम तनख्वाह में अयोग्य शिक्षक रखे जाते हैं, जिन्हें मानधन के रूप में बहुत थोड़े पैसे दिए जाते हैं। ये शिक्षक न तो बीटी / बी एड होते हैं और न पात्रता ( TET ) परीक्षा पास ही । क्या ऐसी शिक्षा पद्धति से हमारे बच्चे डा. राजेन्द्र प्रसाद. APJ कलाम, डा. राधा कृष्णण्, डा. विश्वेश्वरैया बन सकेंगें ? यह सवाल आज हर अभिभावकों को परेशान करता है कि ऐसी शिक्षा पद्धति से मेरे बच्चों का भविष्य और भारत देश का भविष्य किस ओर जा रहा है ? पुछता है भारत ?

