सड़क दुर्घटना में एक की मौत दुसरा घायल


ओबरा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के ओबरा के पास बटाने नदी पर बने पुल पर लूना को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। फलस्वरूप लूना पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।मृतक का पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के गीरा निवासी स्व० गया महतो के 51वर्षीय पुत्र लाल बाबू वर्मा के रूप में हुई है तथा घायल का पहचान गीरा गांव के ही निवासी चंद्रशेखर पासवान बताया जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना औरंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे घंटो याता यात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस द्वारा समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया। जाम कर रहे स्थानीय लोगों का मांग है कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाये। फिलहाल पुलिस द्वारा मुआवजा भुगतान कराने के आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने मान लिया और तब पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजे दिया है।