तजा खबर

औरंगाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंड का अलर्ट जारी

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। किशनगंज में सबसे तापमान 6.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह से ही पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल सिवीयर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बाकी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।