तजा खबर

विजय कुमार पाण्डेय बने जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष और जगनरायण सिंह बने महासचिव

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के कार्यसमिति 2024-26 चुनाव के मतगणना शुरू हो गया है जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष पद की गिनती सम्पन्न हुआ अध्यक्ष पद पर विजय कुमार पाण्डेय को कुल 326 वोट पड़े, परशुराम सिंह को 297 वोट पड़े, अशोक कुमार सिंह को 37 वोट पड़े और रामप्रवेश ठाकुर को 38 वोट पड़े, सबसे अधिक वोट विजय कुमार पाण्डेय ने प्राप्त किया और उन्हें 29 वोट से विजयी घोषित किया गया है , वहीं महासचिव पद पर जगनरायण सिंह को 332 वोट मिले, नागेंद्र सिंह को 222 वोट मिले, अखिलेश कुमार को 42 वोट, अमरेन्द्र नारायण सिंह को 42, वोट राजीव रंजन सिंह को 41 वोट, नवीन कुमार सिंह को 20 वोट, तथा सतीश कुमार सिंह को 10 वोट मिले,इस तरह से सर्वाधिक वोट लाकर जगनरायण सिंह विजयी घोषित किए गए हैं, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने दोनों को शुभकामना और बधाई दी है।