तजा खबर

आर ब्लॉक चौराहा पर राजद विधायक ने किया हंगामा, दो राजद विधायक को बंधक बनाने का मामला

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

राजद कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। आर ब्लॉक गोलंबर पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई, लेकिन कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं है। कुछ कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए। वहीं, राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर बड़ा रूप लगाया है कि राजद के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्ता पक्ष के सचेतक के कमरे में रखा गया है। उन्हें सदन में आने से रोका जा रहा है।