तजा खबर

नारायणपुरम् में अमृत महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

मदनपुर (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2022 को गया एवं औरंगाबाद जिला के सीमा पर स्थित रामपुर पंचायत का ग्राम नारायणपुरम् में राष्ट्रीय संस्था सैल्यूट तिरंगा ,बिहार द्वारा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दोनों जिला के पड़ोसी गांव से आए भारी संख्या में राष्ट्र भक्तों के द्वारा किया गया गगनभेदी जय घोष– भारत माता की जय, वंदे मातरम् की जय जय कार से संपूर्ण क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से आलोकित हो गया।*
*महोत्सव में नारायणपुर ग्राम के अनेक फौजी परिवार के स्वजन उपस्थित थे। इसी गांव के भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार सिंह के पिता सत्येंद्र नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कराया।*

*मौके पर उपस्थित सैल्यूट तिरंगा बिहार के प्रधान संरक्षण जितेंद्र सिंह परमार नें कहा कि भारत माता के अनेक  वीर सपूतों के त्याग ,तपस्या और बलिदान की अमर निशानी है यह तिरंगा! राष्ट्रीय ध्वज की आन बान और शान की रक्षा के लिए हमें सदैव सचेष्ट और सावधान रहना है।*

*सैल्यूट तिरंगा , शेरघाटी के जिला मंत्री बबलू राम ने तिरंगा को राष्ट्रीय  ऊर्जा का अक्षय भंडार बताया तथा कहा कि हमारी संस्था सैल्यूट तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प को शत प्रतिशत पूर्ण करेंगी।*

*पंचायत समिति सदस्य रूपलाल चौहान ने अमृत महोत्सव को राष्ट्रीय यज्ञ बताते हुए कहा कि देश के लिए यह पहला अवसर है जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी आज तिरंगा हाथ में लेकर स्वयं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकारी मानते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए उत्साहित है। तथा राष्ट्र रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए स्वत:  संकल्पित हो रहा है! यह दृश्य जीवंत रूप में राष्ट्र प्रेम का मूर्तिमान रूप है।*

*सैल्यूट तिरंगा,नोनियाडीह ग्राम के प्रमुख दयानंद मांझी ने तिरंगा को प्राणों से प्यारा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आजाद भारत की आत्मा है। इसकी मर्यादा की रक्षा सभी राष्ट्र भक्तों की प्राथमिकता होनी चाहिए।*

*मदनपुर प्रखंड अंतर्गत घटराईन उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन चौधरी द्वारा दिया गया राष्ट्रभक्ति का संदेश के साथ आयोजन संपूर्ण हुआ।*
*तिरंगा अभियान में सैल्यूट तिरंगा, औरंगाबाद जिला के संरक्षक दिलीप प्रसाद गुप्ता, नारायणपुर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह,हीरा पासवान,अरविंद सिंह ,बबन कुमार, अनूप कुमार,विपिन ठाकुर, सुशील सिंह, पटेल ठाकुर, प्रमोद सिंह, , राजेश कुमार, छोटू कुमार, सिंटू कुमार, रोबिन कुमार, हरिराम मांझी, रंजीत कुमार ,आनंद राम, पप्पू राम, राकेश कुमार, प्रकाश भुईंया, पंचदेव भूईयां, अनीश चौहान, राजा पासवान, विक्रम सिंह, त्रिपुरारि साव, मनोज साहू, उदय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *