तजा खबर

भाजपा नेता के निधन से अपूरणीय क्षति: अश्वनी तिवारी

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


दाउदनगर प्रखंड के बीरई निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड से जिला स्तर तक कई पदों पर सुशोभित रहे स्वर्गीय रामाश्रय शर्मा का पिछले शुक्रवार को निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार

तिवारी उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर संतावना दिया तथा परिवार को हर संभव मदद करने को आश्वासन दिया श्री तिवारी ने बताया कि श्री शर्मा स्थापना काल 1980 से लेकर 2020 तक सक्रिय राजनीति में अपना अहम योगदान दिया है उनके निधन से दाउदनगर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी संगठन को गहरा शोक पहुंचा है शोक प्रकट करने वाले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ओबरा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रकाश चंद्र जी पूर्व मुखिया श्री राजकुमार शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संजय मेहता रवि रंजन स्वर्णकार चाणक्य युवा संघ अध्यक्ष मुकेश मिश्रा नीरज पांडेय सुनील दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। तिवारी ने बताया कि शर्मा अपने पीछे 2 पुत्र श्री सतीश कुमार अजीत कुमार एवं एक पुत्री तथा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनका उम्र लगभग 75 वर्ष का था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *