तजा खबर

दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रतिभा के धनी आदमी थे समाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह: डी के अकेला

नवादा से गौरी विश्वकर्मा का रिपोर्ट

नवादा जिले के चेरू निवासी तथा समाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह का आकस्मिक निधन समाज के लिए अपुर्णीय छती है। सुनील सिंह का निधन से समाज को हुई छती का भरपाई नियर भविष्य में नहीं किया जा सकता है। वे शुरू से ही प्रतिभा के धनी ब्यक्ति थे तथा समाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उक्त बातें पीयूसीएल के राष्ट्रीय पार्षद व पत्रकार डीके अकेला ने कहे। सुनील सिंह के निधन के खबर से उनके गांव तथा इलाके में शोक की लहर ब्याप्त है तथा अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों का , परिजनों तथा रिश्तेदारों का दिन भर तांता लगा रहा। ख़बर सुप्रभात के संपादक मंडल भी समाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए उनके आश्रित परिजनों को इस संकट के घड़ी में ढाढस बंधाया है। तथा दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है।