तजा खबर

सीएम नीतीश की नई टीम से ललन सिंह बाहर

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश ने आज अपनी नई टीम की घोषणा की है। जदयू की इस नई लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। के. सी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता बने हैं। आलोक कुमार सुमन जदयू के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में 11 राष्ट्रीय महासचिव के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में पूर्व पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को शामिल नहीं किया गया है।