तजा खबर

सरगांवा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोज महज खानापूर्ति , नहीं सुना गया जनता के दुःख दर्द और जन समस्या

देव से मो अरशद अली का रिपोर्ट


11 अक्टूबर (बुधवार) को देव प्रखंड के सरगांवा पंचायत के सरगांवा गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के अलावे जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं का जानकारी बारी बारी से जनता के बीच रखें।जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए आम जन, सभी मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि और सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।कार्यक्रम में पहुंचे सैंकड़ो महिला पुरुषों ने अपनी समस्या को पदाधिकारियों तक पहूँचाने के लिए जदोजहद करते दिखे

।जब अपनी समस्या को महिलाओं ने पदाधिकारियों तक नही पहुँचा पाया तो कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मीडिया कर्मियों से अपनी समस्या को बताते हुए हुए दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कहा कि हम सभी अपनी समस्याओं को लेकर जन संवाद कार्यक्रम में पहुँचे थे।लेकिन पदाधिकरीयों के अलावे जन संवाद कार्यक्रम में किसी भी जनता से समस्या नही सुनी गई।महिलाओं ने बताया कि हमलोग ब्लॉक कार्यालय से काफी दूरी पर बसते हैं।हमलोग ब्लॉक में जाकर समस्या को बताते हैं लेकिन कोई सुनवाई नही होती है।सुना था कि बुधवार को डीएम साहब आने वाले हैं वे जनता की समस्या को सुनेंगे और उसका निदान किया जाएगा।लेकिन जब पहुँचे तो पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को बताया तो काफि अच्छा लगा।इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखना चाहा लेकिन उन्हें मौका नही मिला।
ग्रामीणों ने कहा बनुआ में सुनी गई थी जनता की समस्या,सरगांवा से सौतेला व्यवहार क्यों
उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि देव प्रखंड के बनुआ पंचायत में दो दिन पूर्व जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे जनता के बीच में पदाधिकारियों ने बैठकर जनता की समस्या को जाना था।लेकिन सरगाँवा पंचायत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जनता की समस्या को नही सुनी गई।जिले के पदाधिकारियों को जन संवाद कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद BDO कुंदन कुमार और BPRO रविरंजन से अपनी समस्याओं के लेकर दर्जनों महिला पुरुष पहुंच कर अपनी समस्या को बताते हुए विरोध दर्ज करने लगे।जिसपर BDO साहब ने मौके पर सभी लोगों का नाम के साथ समस्या को डायरी में लिखा और कहा कि आपकी समस्या का निष्पादन किया जाएगा।इस दौरान सिमरी निवासी रामप्रवेश सिंह ने खेत में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में 1970 के दशक में प्रारंभ हुई उत्तर कोयल नहर परियोजना एवं हडीयाही नहर परियोजना आज तक किसानों के लिए छलावा साबित हो रहा है। वहीं विद्युत आपूर्ति की समस्या है कि पंचायत के छः गांव सिमरी विशुनपुर सुही सरगांवा कंतरी मलहारा सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र बिजली की समस्या है। इस दौरान इसरौर पंचायत के मुखिया ने राजा जगन्नाथ बांध की मरम्मती कराने एवं अम्बा देव पथ निर्माण में आ रही समस्या का समाधान कराने की मांग की। दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र यादव ने अपने पंचायत की विभन्न समस्याओं जैसे विद्युत आपूर्ति सड़क सिंचाई स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य बिंदुओ को क्रमवार जानकारी देते हुए समाधान की मांग की।
जन संवाद कार्यक्रम को एसपी स्वपना मेश्राम अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत अपर समाहर्ता मनोज कुमार जिला उप विकास आयुक्त अभयेंद्र कुमार सिंह सिविल सर्जन रवि भूषण जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने विभागवार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राशन कार्ड न बनने व लंबित आवेदन,वृद्धा पेंसन,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,कबीर अंत्येष्टि, मनरेगा द्वारा पीसीसी सड़क का निर्माण व अन्य से सम्बंधित कई योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया एवं लाभ लेने की अपील किया गया। जन संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सभी की समस्याओं को सुना और कार्रवाई करने की बाते कही। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित हो रही है। लेकिन उसकी जानकारी आमजनों को भी होनी चाहिए ताकि आम जन अपने अधिकार व हक़ की लड़ाई लड़ सके एवं निगरानी रख सके। साथ ही उन्होंने शिक्षा पर जोर डालते हुये कहा कि अपने बच्चों के 12वर्ष उम्र तक विशेष ध्यान रखे,महिलाओं के हित मे सरकार के द्वारा बहुत सारे कार्य किये जा रहे है। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण,रोजगार,योजनाओं के प्रति लोगो मे जागरूकता होनी चाहिए। योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगो को जागरूक किया। जनसंवाद के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार के अंग है। हमेशा जनता के हित के लिये कार्य कर रहे है,साथ ही योजनाओं के प्रति जागरूकता की कमी है,फंड की कमी नही है। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जनमानस की शिकायते प्रखंड स्तर पर आ रही है,उसे प्राथमिकता देते हुए कोशिश करे कि उसका समाधान वहीं हो। किसी भी तरीके की समस्या होने पर सम्बन्धित अधिकारी से शिकायत करे। यदि उनसे समधान नही होता है तो हमे व्हाट्सअप करे या सम्पर्क करें। कार्यक्रम का संचालन मो अजहर आलम राजदान ने किया तथा मौके पर सिविल सर्जन रवि भूषण बीडीओ कुंदन कुमार बीपीआरओ रविरंजन , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मो शमीद, मुखिया बबिता देवी दुलारे मुखिया बिजेंद्र यादव एरौरा मुखिया निरंजन साव पश्चिमी केताकी मुखिया धीरेंद्र रंजन, बनुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विशाल चौधरी सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी व आम जन मौजूद रहे।

1 thought on “सरगांवा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोज महज खानापूर्ति , नहीं सुना गया जनता के दुःख दर्द और जन समस्या”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *