आलोक कुमार, केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात।
आज रविवार को कुटुम्बा प्रखंड के अम्बा थाना क्षेत्र में नहैया बिगहा में कौमी इत्तेहाद मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन का अध्यक्षता मो० जुनैद अंसारी तथा संचालन डा० लक्षमण राम ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोलाना मोउद्दीन अंसारी , जिला अध्यक्ष मो० आशीफ अंसारी , नवीनगर अध्यक्ष डा० फैज , ओबरा प्रखंड अध्यक्ष जावेद अंसारी के अलावे पंचायत समिति सदस्य अवधेश भुईयां , शमशाद खान , तौफीक अंसारी , अब्दुल्ला अंसारी , नेशार अहमद , डाक्टर कलामुद्दीन अंसारी , राजू खान के अलावे सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो के कमजोर एवं असहाय लोगों को मदद करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि मोर्चा में जात, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर सभी लोगों को एक सुत्र में बांध कर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोर्चा में सभी धर्म के लोग शामिल हैं तथा मोर्चा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा में जाती , धर्म और भाषा के नाम पर भेदभाव रखने वालों का कोई जगह नहीं है और वैसे लोगों को मोर्चा से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। उन्होंने मोर्चा के उपलब्धी गीनाते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा गरीबों के बेटी के शादी कराने से लेकर करोना और लोकडाउन के वक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सेवा की है। अंत में उन्होंने सभी वर्गों से मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान महती जनसमुह से किया। हला की मंच पर लगे बैनरों पर कुछ स्थानीय बर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का तस्वीर लगा था लेकिन वे कार्यक्रम से दुरी बनाए रखें और अनुपस्थित रहे।
|
Uncertain whether a secured loan is right for you? Explore the benefits, such as more favourable terms and larger borrowing amounts.