तजा खबर

राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा

अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

राष्ट्रीय जनता दल के अम्बा देव रोड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन -बान-शान के साथ प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर राजद के स्थानीय सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत जैसे विशाल गणराज्य में बिभिन्नता के बावजूद एकता है तथा देश में आज ही के दिन संविधान लागू किया गया था। देश में जो संविधान बनाया गया उसका प्रारुप धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य है और सभी को समान अधिकार प्राप्त है लेकिन आज देश के तमाम संवैधानिक ढांचा पर चौतरफा हमला एक सुनियोजित रुप से किया जा रहा है,

देश के संविधान को बदलने का षड्यंत्र हो रहा है। हिंदू मुस्लिम और जाती धर्म के नाम पर देश के एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गरीबों को हक और अधिकार लूटा जा रहा है तथा संवैधानिक गारंटी के अनुसार उन्हें उचित विकास का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल ने संविधान और देश को बचाने के लिए कटिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *