तजा खबर

बिहार में भाजपा को भारी झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यता एवं पद से दिया इस्तीफा

पटना संवाद सूत्र, खबर सुप्रभात

बिहार में भारतीय जनता पार्टी को शुक्रवार के दिन भारी झटका लगा है। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने पार्टी के सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल को पत्र लिखकर दिया है तथा अनुरोध किया है कि इस्तीफा पत्र को अविलंब स्वीकार करते हुए मंजूर कर लिया जाये। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कई गंभीर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी में पीएम मोदी के बिचारों को बिहार भाजपा ने

दरकिनार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार भाजपा में पिछड़े वर्गों के नाम पर केवल वोट की राजनीति हो रहा है। स्थिति यह है कि जो लोग पिछड़े वर्गों से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं और नहीं पिछड़े वर्गों से आते हैं वैसे लोग केवल पिछड़े वर्गों का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं और इसी वजह से वे सत्ता में शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *