तजा खबर

एसपी ने दाउदनगर थानाध्यक्ष को दिए आवश्यक निर्देश

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आगामी काराकाट लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद के द्वारा गोह थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर एवं थाना प्रभारी के साथ चुनाव की तैयारियां से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया और नक्सल बूथों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा

निर्देश दिया गया। एक अन्य जानकारी के अनुसार 8 मई को पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद के निर्देशन में दाउदनगर थानाध्यक्ष के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ दाउदनगर थाना अंतर्गत भेघ टोला में मतदाताओं से मिलकर बातचीत कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।