तजा खबर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मलखम खिलाड़ी को शुभकामनाओं के साथ बीडीओ ने किया विदा

अम्बा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राज्य स्तर पर चयनित मलखम खिलाड़ी को बीडीओ चंद्र भूषण गुप्ता ने  शुभकामनाओं के साथ सोमवार को विदा किया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रखंड व औरंगाबाद जिला के लिए गौरव का विषय है। जिले के युवाओं ने अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा साबित की है हमारी यही कामना है कि विवेक कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलखम प्रतियोगिता में परचम लहराए और अपने प्रदेश व देश का नाम रौशन करे।
विदित हो कि मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य से मलखम का नेतृत्व करने के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत गंगहर गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र विवेक कुमार का भी चयन

हुआ है। अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविंद्र शंकरन ने बताया कि मलखम एसोसिएशन बिहार चयनित खिलाड़ियों को दस जनवरी से 31 जनवरी तक कंकड़बाग में कैंप लगाकर मलखम के गुर सिखाएगी। 4 फरवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले खेलो इंडिया गेम्स का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।बिहार मलखम सेक्रेटरी प्रवीण कुमार मिश्रा एवं औरंगाबाद जिला के मलखम सचिव योगेंद्र भूषण मिश्रा नें खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है की बिहार मलखम प्रतियोगिता में मेडल लाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *