तजा खबर

बर्ष 2023 का उपलब्धि गिनाया औरंगाबाद पुलिस

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

वर्ष 2023 औरंगाबाद पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा। 1 जनवरी से 30 दिसंबर 2023 तक औरंगाबाद पुलिस ने 9380 बदमाशों को गिरफ्तार कर हवाला की हवा खिलाई है। इसमें 3865 शराबी एक साल में जेल जा चुके हैं। वहीं हत्या के मामले में 102 अपराधी जेल की सलाखों के पीछे

बंद हैं। औरंगाबाद पुलिस ने खनन माफियाओं पर भी नकेल कसते हुए 663 माफिया को गिरफ्तार किया। जबकि शराब माफियाओं के खिलाफ भी औरंगाबाद पुलिस का कहर कम नहीं रहा।औरंगाबाद पुलिस ने जहां एक लाख लीटर देशी शराब पकड़ा वहीं 52 हजार लीटर विदेशी शराब भी जब्त किया। वहीं 3.5 केजी अफीम व 8 किलो से अधिक गांजा पुलिस ने जब्त किया। यह जानकारी औरंगाबाद पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दिया। विदेशी शराब-52068 लीटर देशी शराब-106013 देशी कट्टा-44 कारतुस-757 मिनी गन फैक्ट्री-02 गंजा- 8.92 किलो अफिम- 3.5 किलो कुल गिरफ्तार कर जेल भेजे गये अभियुक्तों की संख्या-9280 हत्या के काण्ड में गिरफ्तारी- 102, पुलिस पर हमला काण्ड में गिरफ्तारी- 254, हत्या का प्रयास काण्ड में गिरफ्तारी-416, SC/ST के काण्ड में गिरफ्तारी-161, डकैती के काण्ड में गिरफ्तारी-10, लूट के काण्ड में गिरफ्तारी-26, बलात्कार के काण्ड में गिरफ्तारी-16, पॉक्सो एक्ट के काण्ड में गिरफ्तारी-25, खनन के काण्ड में गिरफ्तारी-663, शस्त्र अधिनियम के काण्ड में गिरफ्तारी-38, वाहन चोरी के काण्ड में गिरफ्तारी-54, विविध काण्ड में गिरफ्तारी-766, मद्यनिषेध के काण्ड में गिरफ्तारी-3865, अजमानतीय वारंट/कुर्की में गिरफ्तारी-2884

2 thoughts on “बर्ष 2023 का उपलब्धि गिनाया औरंगाबाद पुलिस”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *