तजा खबर

पंजाब में किसान नेताओं का गिरफ्तारी का निंदा

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात


क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवतार सिंह महिमा, पंजाब महासचिव गुरमीत सिंह महिमा और अन्य तीन प्रमुख साथियों की गिरफ्तारी पर पंजाब सरकार की निन्दा करती है और बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग करती है। पंजाब सरकार द्वारा बेघर और भूमिहीन किसानों को पंचायत, भूदान की जमीनों पर गुजर लायक घर और खेती तक से बेदखल कर रही है। करीब 12 बजे आज जिला फिरोजपुर के गांव सुन्दरवाली झुवे में अचानक बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गरीब किसानों-मजदूरों के मकानों और खेती को उजाड़ने पहुँची। सूचना पाते ही यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवतार सिंह महिमा, पंजाब महासचिव गुरमीत सिंह महिमा साथियों के साथ पहुँचे। पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया। पुलिस ने बलपूर्वक सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन,बिहार पंजाब सरकार की इस जनविरोधी कार्यवाही की निन्दा करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *