तजा खबर

प्रधानमंत्री मोदीजी नहीं होंगे मुख्य यजमान, गृहस्थ ही होंगे यजमान

केन्द्र न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी मुख्य यजमान नहीं होंगे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित ने दावा किया है कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी मुख्य यजमान होंगी। अनुष्ठान के मुख्य यजमान गृहस्थ ही हो सकते हैं इसलिए यह फैसला हुआ है। पीएम मोदी प्रतीकात्मक यजमान होंगे। हालांकि अनिल मिश्रा का कहना है कि अभी चुनाव होना बाकी है।