तजा खबर

नये संसद भवन पर महिला खिलाडियों का धरना के समर्थन में भाग लेने जा रहे महिला एवं किसान संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नई दिल्ली/ पलवल 28 मई दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में किसान मोर्चा के आह्वान पर नई संसद पर होने वाली महिला पंचायत में भाग लेने जंतर मंतर पर जाते हुए पलवल किसानों के जत्थे को दिल्ली में गिरफ़्तार कर लिया है।किसान नेता मास्टर महेंद्रसिंह चौहान व धर्मचन्द के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पलवल से दिल्ली पहुँचे थे उन्हें निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही गिरफ़्तार करके पालम विहार थाने ले जया गया है।गिरफ़्तार किसान

नेताओं में दरियाब सिंह,रुपराम तेवतिया,ताराचंद व लाला डायरेक्टर, रणजीत सिंह, करनसिंह जोगेन्दर, ज्ञान सिंह विशेष रूप से शामिल थे। किसान नेता मास्टर महेंदरसिंह चौहान व धर्मचन्द ने बताया कि आज देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है कोई पीड़ित व्यक्ति अपना दुख प्रकट करने के लिए विरोध प्रदर्शन या पंचायत तक का आयोजन नहीं कर सकता है।पीड़ित वमहिला पहलवानों को गिरफ़्तारकी किया जा रहा है तथा उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है जबकि आरोपी खुलेआम घूम-2 कर प्रेस कॉन्फ़्रेंस

कर रहा है।आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह खुलेआम पोस्को ऐक्ट को ही ख़त्म कराने की चेतावनी दे रहा है लेकिन उसको गिरफ़्तार भी नहीं किया जा रहा है।किसान नेताओं ने ज़ोर देकर कहा कि अलग-2 जगह से गिरफ़्तार किसान मज़दूर व महिलाओं को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए तथा यौन शोषण के आरोपी सांसद को गिरफ़्तार किया जाए अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा, प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली की महासचिव पूनम कौशिक को कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर से हिरासत में लेकर मुखर्जी नगर थाने लाया गया।
प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली कमिटी के साथियों सुमन ,शहनाज को जंतर मंतर से अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लिया गया। एडवा,NFIW, AIMSS के साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।
साक्षी मलिक सहित धरने पर बैठे सभी पहलवानों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली की अध्यक्ष शोभा,सहसचिव रीमा और सदस्य सुधा के नेतृत्व में पीएमएस कार्यकर्ताओं सहित   NFIW,Purogami महिला संगठन   और सैंकड़ो लोगो जिनमे  किसान संगठन भी शामिल थे के साथ मिलकर आज जनपथ बैरिकेड के निकट बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार द्वारा यौन उत्पीडन के आरोपी को समर्थन और संरक्षण के खिलाफ   प्रदर्शन किया ।
प्रगतिशील महिला संगठन केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के महिला संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं  को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निन्दा करता है।इन साथियों को हिरासत में लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश की महिलाओं को संदेश दे दिया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार केवल एक ढकोसला है। कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण  का केंद्र सरकार द्वारा खुले आम संरक्षण और समर्थन साफ दिखा रहा है बाहुबली पर यौन उत्पीडन के आरोप लगेंगे तो सरकार देश के कानून का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार न करते हुए हर संभव तरीके से उसे बचाएगी ।
देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवानों द्वारा कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के सवाल को केंद्र में ला दिया गया है और देश की केंद्र सरकार ने महिलाओं को दिखा दिया है कि वो इस संदर्भ में महिलाओं को न्याय की सुनिश्चितता के इच्छुक नहीं हैं। प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली बृज भूषण शरण सिंह की अविलंब गिरफ्तारी और महिला पहलवानों को न्याय देने की मांग करते हुए आज दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की अविलंब रिहाई की मांग करता है। प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली देश की महिलाओं से कार्यस्थलों पर यौन उत्पीडन के खिलाफ चल रहे इस संघर्ष को  तीव्र और व्यापक करने का आह्वान करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *