तजा खबर

भाजपा मंडल का बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

28 मई को भारतीय जनता पार्टी कुटुंबा मंडल का कार्य समिति बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में किया गया।सभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि आलोक सिंह जिला कोषाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अनिता सिंह जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह कुटुंबा विधान सभा प्रभारी,रेखा पासवान जिला मंत्री रहे।


अपने संबोधन में आलोक सिंह ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रम की बाजी जानकारी दी।विधान सभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने पार्टी के मोदी सरकार के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह ने महा जन सम्पर्क अभियान के घर घर जनसंपर्क,प्रबुद्घ सम्मेलन,योग दिवस के कार्यक्रम, सोशल मीडिया एनफ्लुएंस संवाद के विषय मे प्रकाश डाला।मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने भी पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया व आलोक सिंह ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

1 thought on “भाजपा मंडल का बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा”

  1. My coder is trying to convince me to move to .net from PHP.

    I have always disliked the idea because of the costs.
    But he’s tryiong none the less. I’ve been using Movable-type on several websites for about a
    year and am worried about switching to another platform.
    I have heard good things about blogengine.net.
    Is there a way I can transfer all my wordpress posts into it?
    Any help would be really appreciated! I saw similar here:
    Sklep

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *