तजा खबर

मजदूर दिवस मनाने को ले बौद्धिक विचार मंच ने किया बैठक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बौद्धिक विचार मंच की तत्वाधान में मजदुर दिवस मनाने को लेकर इंद्रमणी निवास नवीनगर में एक बैठक किया गया।बैठक का अध्यक्षता बौद्धिक विचार मंच के अध्यक्ष अखलेश्वर सिंह तथा संचालन बौद्धिक विचार मंच के सचिव डॉ0शारदा शर्मा द्वारा किया

गया।बैठक में उपस्थित लोगों के द्वारा 1 मई को होने वाले मजदुर दिवस कार्यकर्म पर चर्चा की गई।बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्म बौद्धिक विचार मंच के कार्यालय परिसर इंद्रमणी निवास नवीनगर में किया जाय जिसका समय 10: 00 बजे दिन से 1: 00 बजे तक रखा गया है। मजदुर दिवस कार्यकर्म में लगभग 100 व्यक्ति होने का अनुमान रखा गया है।आज के बैठक में बौद्धिक विचार मंच के उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ( शिक्षक) मंच के उप सचिव राम जन्म सिंह,संतोष कुमार गर्ग,भोला सिंह, सुभाष सिंह,विकास सिंह,चंद्रवंशी जी ,प्रजापति जी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।