तजा खबर

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह का रिपोर्ट

मदनपुर स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में राष्ट्र भक्तों की एक सभा आयोजित हुई। राष्ट्र भक्तों ने सैल्यूट तिरंगा, भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रमोद कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत किया। बिहार प्रदेश के महामंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह नें शाल तथा पुष्पगुच्छ प्रदान किया। शेरघाटी सैल्यूट तिरंगा की ओर से बबलू राम एवं औरंगाबाद जिला संगठन की ओर से जितेंद्र मांझी तथा दयानंद मांझी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। धार्मिक तथा सामाजिक संस्था के राम पुकार सिंह एवं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से अभय कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सैल्यूट तिरंगा के क्षेत्रिय मीडिया प्रमुख सुनील सिंह ने सैल्यूट तिरंगा का विधान संविधान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था पूर्णरूपेण राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर आधारित है और राष्ट्रवादी मूल्यों के पोषण और संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। राणा आशुतोष कुमार सिंह ने सैल्यूट तिरंगा बिहार में संस्था की चल रही गतिविधि पर विस्तारपूर्वक वृत  प्रस्तुत किया। तथा कहा कि सैल्यूट तिरंगा बिहार का खासकर मगध क्षेत्र में धर्म परावर्तन, गोवंश की रक्षा तथा लव जिहाद के मामले में सदैव तत्पर और सचेष्ट है।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने  उपस्थिति को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को पुनः विश्व गुरु के मंच पर आरूढ़ करने के लिए सैल्यूट तिरंगा के हजारों समर्पित कार्यकर्ता दिन रात भारत भारती का प्रहरी बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को दिल्ली में हो रहा राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की दिशा और दशा पर विशेष कार्य प्रारूप प्रस्तावित होगा। तथा संपूर्ण विश्व में राष्ट्रवाद का संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक ठोस लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधी भी भाग लेंगे। बिहार प्रदेश  के वरिष्ठ संरक्षक जितेंद्र सिंह परमार ने राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के

लिए सैल्यूट तिरंगा को ब्रह्मास्त्र बताते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों में संस्था द्वारा क्षेत्र में अनेक चुनौतीपूर्ण कार्य को निष्ठा पूर्वक परिणाम तक पहुंचाया गया है। 26 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार से जाने वाले डेलीगेट लिए संगठन के निर्देश पर प्रकाश डाला।आयोजित सभा में सूबेदार गहलोत, एकल अभियान मदनपुर के संच सचिव दिलीप प्रसाद, मिथिलेश राम, धर्मेंद्र चौरसिया, परमेंद्र कुमार,दीपक कुमार यादव, साकेत पाठक , छोटू चंद्रवंशी,  विक्की सिंह, अंजना पांडे , कन्हाई साव, नागेन्द्र कुमार सहित अनेक राष्ट्रवादी मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

3 thoughts on “सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *