तजा खबर

राहुल गांधी के दुसरा भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य जन जन तक पहुंचाना कांग्रेस का उद्देश्य: अवधेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री बिहार सरकार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार सपना को साकार करने के लिए राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा मदार पर्वत से शुरू होकर अनेकों जिला होते हुए पटना पहुंची है। और अब अवकाश के बाद पटना होते हुए भगवान बुद्ध की धरती गया तक जाना है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्री भाग लेंगे इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जमीनी स्थितियों को उजागर

करने का कार्य किया जा रहा है। जो देश में नफरत का वातावरण है उसे राहुल गांधी ने मोहब्बत का माहौल बनाने का कार्य कर रहे है राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी नेता एवं कार्यकर्ता संकल्पित हैं।उसी के तहत औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं बिहार के भारत जोड़ो यात्रा एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संयोजक रहने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता और नेताओं का संदेश देने आए हैं कि जो बहुत जल्द भारत जोड़ो यात्रा पटना से चलकर बुद्ध की धरती गया जाएगा उसमें औरंगाबाद के सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में गया पधारेंगे जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जय राम रमेश, दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता उस कार्यक्रम में डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निवेदन किया गया है आज मैं इस कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद आया हूं। आज के दिनों में हमारे मग अध प्रमंडल में झारखंड एवं मध्य प्रदेश के पहाड़ी नदियों से पानी नहीं आने के कारण काल की स्थिति उत्पन्न हो गया है मजदूर और किसान बेरोजगार हो गए हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि भारत सरकार जो किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है इसलिए किसानों को मुआवजा दे और बिहार सरकार अकाल क्षेत्र घोषित करें क्योंकि सभी किसानों को 3 मा का बिजली बिल माफ करें क्योंकि सभी किसानों के पास डीजल नहीं होता है और सिर्फ डीजल सब्सिडी से वंचित रह जाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के बाद भी विगत 5 वर्षों से यह सभी योजना बाधित है। जिसके लिए सरकार को हम निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। किसानों को तीन माह का बिजली बिल माफ किया जाए, इन दोनों जिलों को सूखाड़ घोषित किया जाए, उत्तर कोयल नहर परियोजना का जमीन सर्वे कराकर पूर्ण कराया जाए, हडि़याही परियोजना और बटाने परियोजना के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाए, किसानों के सारे कर्ज को माफ किया जाए, सरकार किसानों को खाद बीज एवं रिण करने का कार्य करें, औरंगाबाद जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करें, देव किला को संग्रहालय बनाने का कार्य किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *