अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। पूजा का शुभ समय-सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त- शाम 5:30 बजे से शाम 5:56 बजे तक है। गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व श्री कृष्ण की मूर्ति बनाएं। फूलों और रंग से सजाकर पूजा करें। फल-जल के साथ ही कढ़ी व अन्नकूट चावल का भोग लगाएं।
