तजा खबर

कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रामबिलास सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय में ट्रैफिक समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया है। कांग्रेस प्रवक्ता श्री सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि शहर में आए दिन जाम के समस्या से शहरवासी एवं अन्य यात्री जुझते रहते हैं। स्थिति यह है कि शहर के मुख्य पंथों पर दो पहिए और चारपहिया वाहन चलाना तो मुश्किल हो ही रहा है पैदल चलना भी चुनौती भरे कार्य साबित हो रहा है। प्रवक्ता ने पत्र में उल्लेख किया है कि शहर में जगह-जगह जाम लगे रहने से आवश्यक एवं इमरजेंसी सेवाएं एम्बुलेंस अग्णीशाम दुध पानी भी बाधित हो रहा है। पत्र के प्रति जिलाधिकारी के अलावे सरकार के अन्य वरीय प्राधिकार को भी भेजा गया है।