तजा खबर

राजद ने मनाया वीपी सिंह का जयन्ति और किया सदस्यता अभियान का समीक्षा।

अम्बा ( औरंगाबाद) अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

आज शनिवार को अम्बा स्थिति राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह का जयन्ति सह सदस्यता अभियान का समीक्षा बैठक आहूत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने की । इस अवसर पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डाक्टर सुरेश पासवान , प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद प्रतिनिधि ईo सुबोध कुमार सिंह, कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार यादव , नन्द कुमार सिंह यादव, जिला सचिव मंजीत यादव , सीकंदर यादव मुखिया ग्राम पंचायत सुही , मुखिया तौहीद अंसारी , मुखिया प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह , जगनरायन यादव, अशोक सिंह , बब्लू दुबे , महेन्द्र सिंह , मुकेश मेहता रमण मेहता, सरपंच पप्पू यादव जसमुद्दीन अंसारी , शमरेश कुमार शर्मा के अला्वे सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक सह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व राजद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सुरेश पासवान ने कहा कि केन्द्र सरकार अग्नि पथ योजना का घोषणा कर देश के नौजवानों को आग में झोंकने का कार्य किया है । उन्होंने जोर देकर कहा कि एक दिन सरकार को झुकना पड़ेगा और अग्नि पथ योजना को वापस लेना पड़ेगा। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि आज पुरे राज्य में लाल फीताशाही , फर्जी मुकदमा , भ्रष्टाचार जड जमा चुकी है जिसके खिलाफ अम्बा के धरती से शिघ्र ही जन आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *