तजा खबर

नेशनल एंटी करप्शन की बैठक संपन्न , 6 नवम्बर को औरंगाबाद में होगा कार्यशाला का आयोजन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आशुतोष रंजन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव शामिल हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेशनल एंटी करप्शन की टीम 6 नवंबर को औरंगाबाद शहर में भ्रष्टाचार विरोध कार्यशाला समारोह आयोजन करेगी, इस कार्यशाला के माध्यम से आम नागरिकों को भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप के खिलाफ जागरूक किया जाएगा, एक साथ हजारों लोग भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की कार्यशाला में शपथ लेंगे। इस कार्यशाला में विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे, मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन सचिव मनीष कुमार शरण, राष्ट्रीय प्रशासनिक सचिव गोविंद सिंह, शामिल होंगे। जो भी असहाय लोग भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप से विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ित हैं वैसे लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें संगठन इंसाफ दिलाने का काम करेगी। आज हर युवा वर्ग को भ्रष्टाचार की लड़ाई में अपनी

भूमिका निभाने की जरूरत है देश के नागरिक होने के नाते हैं इस सभी का मौलिक कर्तव्य बनता है, तभी देश से भ्रष्टाचार जैसे दीमक को जड़ से समाप्त करने में हम सभी सफल हो सकते हैं। आशुतोष रंजन ने बताया कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पूरे देश स्तर पर कर रही है, जिनका आवाज विभागीय तंत्रों के द्वारा दमन करने का प्रयास किया जा रहा है वैसे असहाय व्यक्ति को हमारी संगठन इंसाफ दिलाने का काम कर रही है। 6 नवंबर को एक साथ विभिन्न प्रदेशों के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
इस मौके पर दीपक कुमार, ओम प्रकाश, अमित सिन्हा, नीलाभ सिंह, कुंदन कुमार, शशिकांत कुमार, रितिक कुमार, अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *