तजा खबर

नगर पंचायत द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कई अधिकारियों व प्रतिनिधि

हरिहरगंज (पलामू) से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट

हरिहरगंज नगर पंचायत द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत कार्यालय के कई अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, सभी सामुदायिक संसाधन सेविका,  समूह के महिलाएं तथा प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभुक शामिल हुए। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से से शुरू होकर मेन रोड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक भ्रमण किया। इसमें शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगा रहे थे। यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत के सिटी मिशन मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने किया। इसमें सिटी मैनेजर अजमल हुसैन, राकांपा प्रखंड अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ राकांपा नेता अखिलेश मेहता, जिला सचिव अजय कुमार सिंह के अलावे तकनीकी विशेषज्ञ संजय कुमार राणा, प्रधानसहायक सरजू बैगा, प्रखंड नाजिर मोहम्मद अलीम, सामुदायिक संगठन कर्ता विचित्रा कुमारी सहित सभी सामुदायिक संसाधन सेविका एवं समूह के महिलाएं तथा प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभुक शामिल हुए।

2 thoughts on “नगर पंचायत द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कई अधिकारियों व प्रतिनिधि”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *