तजा खबर

जिला कांग्रेस कमिटी ने औरंगाबाद में भारत जोडो पद यात्रा निकाली

औरंगाबाद, संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला मुख्यालय में आज शनिवार को महाराणा प्रताप चौक से भारत जोडो पद यात्रा निकाली। पद यात्रा में औरंगाबाद के पूर्व सांसद व पूर्व राज्यपाल महामहिम निखिल कुमार के अलावे जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह , प्रदेश के पूर्व महासचिव अरविंद शर्मा , डाक्टर अक्षय लाल पासवान , रामविलास सिंह , श्याम बिहारी सिंह , रामराज सिंह , अमिन खान , देवती देवी , पुजा देवी के अलावे सैंकड़ों लोग शामिल थे । पद यात्रा पुरे शहर में भ्रमण करते हुए पुनः माहाराणा

प्रताप चौक पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा के संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल महामहिम निखिल कुमार ने कहे की कांग्रेस भारत जोड़ने और दुनिया के सिखर पर पहुंचाने के लिए पुरे देश में मुहिम चला रही है। और यह तभी संभव होगा कि सभी जाति और धर्म को एक साथ एक मंच पर लाना होगा। उन्होंने आगे कहे की देश में भाजपा सरकार पांच उद्योगपति मित्रों को देश का बड़ा पूंजी उनके झोली में डाल दिया जिससे देश में अमीरी और गरीबी का एक बड़ा खाई पैदा हो गया है। जीएसटी का मार से जनता त्रस्त है और महंगाई का मार झेल रहा है।

2 thoughts on “जिला कांग्रेस कमिटी ने औरंगाबाद में भारत जोडो पद यात्रा निकाली”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *