तजा खबर

5 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की मांग राजद ने विधान सभा के अध्यक्ष से की

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा


राजद ने अपने दल से पाला बदलाव करने वाले 5 विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी, प्रह्लाद यादव, संगीता कुमारी,और भरत बिंद की विधान सभा की सदस्यता रद्द करने की मांग विधान सभा के अध्यक्ष से किया है।
इसके पहले कांग्रेस ने अपने 2 विधायक सिद्धांत सौरव और मुरारी प्रसाद गौतम पर दल बदल निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की मांग विधान सभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव से की है। अब राजद और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नजर विधान सभा के अध्यक्ष पर टिकी है। दोनों दलों की तरफ से सभी पाला बदलाव करने वाले विधायक की विधायकी खत्म करने का आवेदन दिया गया है और अविलंब कार्रवाई की मांग किया है।विधान सभा के अध्यक्ष से कहा गया है कि दल विरोधी कार्य कार्य किये जाने और स्वेच्छा से दल परित्याग के उनके आचरण को देखते हुए अतिशीघ्र उनकी सदस्यता समाप्त की जाये।