मुनेश त्यागी, जनकवि एवं एडवोकेट, मेरठ एवं निर्मल शर्मा , गोरैया एवं पर्यावरण संरक्षण के कलम से।
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
घर – घर को रोजगार चाहिए
सस्ता सुलभ उपचार चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
हर आदमी को शिक्षा चाहिए
हर भारतीय को इलाज चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
सस्ता और सुलभ न्याय चाहिए
भ्रष्टाचार से मुक्त भारत चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
अमन और भाईचारा चाहिए
पुलिस राज का खात्मा चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
पूंजीपतियों से निजात चाहिए
किसान मजदूर का राज चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
खाली हाथों को काम चाहिए
रोटी, कपड़ा, मकान चाहिए !
सिर्फ तिरंगा ही नहीं चाहिए,
तिरंगा चीन का नहीं चाहिए
तिरंगा खादी का ही चाहिए !
Outstanding feature