तजा खबर

अम्बा में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष का नेतृत्व लाया रंग, स्थानीय लोगों ने सांसद को दिया धन्यवाद

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा में अधुरे पड़े नाली निर्माण को पुरा कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था। लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय लोगों को मात्र आश्वासन दिया जा रहा था लेकिन नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो रहा था। समय समय पर स्थानीय लोगों

ने अम्बा में कभी मिडिया के माध्यम से गुहार लगा रहे थे तो कभी आंदोलनात्मक रुख अख्तियार कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने खबर सुप्रभात को बताया कि नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से सड़क पर नाली का पानी बह रहा था। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या से अनेकों बार स्थानीय विधायक को भी ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन विधायक के द्वारा केवल औपचारिकता निभाया जा रहा था और मात्र आश्वासन दिया जा रहा था। स्थानीय लोगों को माने तो स्थानीय निवासी व भाजपा के कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह से प्रतिनिधी मंडल मिला और आंदोलनात्मक कारवाई चलते रहा। फलस्वरूप सांसद द्वारा मामले में सकारात्मक दिशा में पहल करने का नतीजा सामने आया और आज नाली निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों ने सांसद सुशील कुमार सिंह और कुटुम्बा मंडल भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *