तजा खबर

औरंगाबाद सहित बिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के 9 जिलों गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर व नवादा में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को सीवान के जीरादेई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शेष जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।