तजा खबर

मुखिया के बेटी सहित तीन बच्चों पर धारेदार हथियार से जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

डीके अकेला का रिपोर्ट


पकरीवरावा प्रखंड के अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में एक सनकी अधेड़ व्यक्ति ने मुखिया की पुत्री समेत 3 बच्चों पर हसुली से जानलेवा निर्मम हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चों के शोर मचाने के बाद दौड़े ग्रामीणों ने हमलावर अधेड़ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। ढोंढ़ा पंचायत के मुखिया रेखा यादव तथा कांग्रेस नेता चंद्रमा यादव की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी, अपने घर के दरवाजे पर 2 बच्चों के साथ पढ़ाई के संदर्भ मे बातचीत कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही विष्णुदेव मांझी नामक एक अधेड़ व्यक्ति धारदार हथियार के साथ आया और मुखिया के पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आये दोनों बच्चों पर भी उस सनकी अधेड़ ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिजनों के साथ ग्रामीण दौड़े और हमलावर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के जवानों के हवाले कर दिया। उक्त दर्दनाक घटना में मुखिया के पुत्री साक्षी के सर पर जख्म आ गया है। वहीं दो अन्य बच्चे मुन्ना कुमार और अमन कुमार के हाथ तथा सिर में जख्मी हो गया। य़ह बहसीपन का दुर्भाग्य पूर्ण अद्भुत हृदयविदारक घटना का नजारा है। ऐसी दिल दहला देने वाली घटना से सभी लोग हतप्रभ और चिन्तित हैं।