कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग से राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी ने कहा पहले सिक्योरिटी हटाना, फिर उसका ढिंढोरा पीटना।
एक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय युवा का ख़ून, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार के दामन पर बदनुमा दाग़ की तरह है।
आपको बता दे पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या,
भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही हटाई पर पुलिस सुरक्षा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक दिन पहले शनिवार को पंजाब की मान सरकार ने मूसेवाला से वीआईपी सुरक्षा को वापस ले लिया था। गोली लगने के बाद मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मूसेवाला के साथ की हत्या के बाद विपक्ष पंजाब सरकार पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।