तजा खबर

लोक सेवक के विरुद्ध किए गए शिकायत अब वापस नहीं होगा

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में अब सरकारी अफसर या कर्मी के खिलाफ शिकायत करके उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई होगी। अक्सर लोग पहले शिकायत करते हैं। फिर कुछ समय बाद शिकायत यह कहते हुए वापस ले लेते हैं कि यह शपथ पत्र बहकावे में भेज दिया था। या किसी दुर्भावना से प्रेरित था। अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए भी ऐसा किया जाता है। लोक सेवक के खिलाफ हो रही झुठी शिकायतों के चलते यह आदेश आया है।