तजा खबर

क्या शिक्षा के क्षेत्रों में गिरावट के लिए जिम्मेवार हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यदि नहीं तो तथ्यों को छुपा कर क्या हासिल करना चाहते हैं , हाल महशु उत्क्रमित उच्च विद्यालय का।

संवाद सूत्र,खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले में कुटुम्बा प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव प्रखंड क्षेत्र में शैक्षणिक आरजकता के लिए स्वयं जिम्मेवार हैं या फिर उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं शिक्षक। यह एक गंभीर मामला है और उच्चस्तरीय जांच से ही वास्तविकता प्रकाश में आयेगा। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के प्रायः सरकारी स्कूलों में शौक्षणिक आरजकता कायम हो चुका है। खबर सुप्रभात अनेकों बार देखाने का कार्य किया है कि सरकार के विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए रुटीन नहीं बल्कि शिक्षकों का मनमर्जी से स्कूल चलता है। लेकिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव जांच के नाम पर लिपापोती का खेल खेल रहे हैं या फिर अनभिज्ञ रहा करते हैं यह एक अबुझ पहेली बनते जा रहा है। बता दें कि 20 जुलाई 2022 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय महशु के प्रभारी प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद गुप्ता विद्यालय में ड्यूटी आवर में अपने कार्यालय कक्ष में कुर्सी पर बैठकर गहरे नींद में खराटे मार रहे थे और इसका तस्वीर भी वायरल हो रहा था।

लेकिन पुछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए खबर सुप्रभात को बताये की मेरे संज्ञान में नहीं है। आज 25 जुलाई 2022 को जब खबर सुप्रभात को बिश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है तो इसकी पुष्टि के लिए जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर यदुवंश यादव के सरकारी मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो पहले स्पष्टीकरण मांगा गया है इसे स्वीकार किये पुनः बोले कि स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के दोहरे जानकारी से तरह तरह का कयास लगाया जाना स्वाभाविक है। क्या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मेहरबान तो नहीं है? प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का दोहरा जानकारी देने का खबर सुप्रभात के कैमरा में रिकॉर्ड बातें भी अबुझ पहेली बना हुआ है। यदि सचमुच में प्रभारी प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है तो फिर छुपाकर आखिर क्या हासिल करना चाहते हैं बीईओ महोदय क्या स्पष्टीकरण के बाद लिपापोती का खेल होगा या फिर कानून व विधी संबत कारवाई शुनिश्चित होगा यह भविष्य के गर्व में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *