भाजपा की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं, पीएम मोदी का फूंका पुतला

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद : कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार कि शाम जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल समाहरणालय होते हुए रमेश चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। पीएम नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, हिटलरशाही नहीं चलेगी सहित नारे लगा रहे थे। नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ पप्पू, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राशिद अली खान, अरविंद शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, रामविलास सिंह, विकास कुमार सिंह, वार्ड परिषद व्यास राम, मोहम्मद

शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में गुजरात सरकार ने जान बूझकर केस को मजबूत बनाया है, जिससे राहुल गांधी को जमानत न मिल सके और उन्हें फंसाया जा सके। कहा कि राहुल गांधी के सवालों से डरकर भाजपा उन्हें फंसाने का काम कर रही है। कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा था। कहा कि भाजपा कि दमनकारी नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। देश कि जनता मजबूती से राहुल गांधी के साथ खड़ी है। गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय से हम सभी मर्माहत हैं। कांग्रेस पार्टी अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी राहुल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। श्यामबली पासवान, एनएसयूआइ पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, उदय पासवान, रामाधार शर्मा, बच्चा सिंह, पूर्व मुखिया बद्री नारायण सिंह, जिन्ना कुरैशी, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, डा. अक्षय लाल पासवान, बटेश्वर तिवारी, नवीन शर्मा, धनंजय शर्मा सहित उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *