तजा खबर

अम्बा में नाली निर्माण का रास्ता साफ, स्थानीय नागरिकों का संघर्ष व सांसद का प्रयास लाया रंग

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अंबा बाजार में नाली निर्माण का चिर लंबित मांगे पूरा होते दिख रहा है। और नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार नाली निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग ने वर्क आर्डर निकाल दिया है। तथा इसके लिए शारदा कंस्ट्रक्शन को नाली निर्माण करने हेतु चयन किया गया है। बता दे की नाली निर्माण के लिए स्थानीय नागरिक तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षों से संघर्ष किया जा रहा था। वर्षों से चल रहें संघर्ष और स्थानीय नागरिकों की आवाज सुन औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक प्रयास करने के बाद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखते हुए नाली निर्माण के दिशा में अभिलंब कार्य करने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में पथ निर्माण विभाग सक्रिय प्रयास किया। नाली निर्माण के वर्क आर्डर निकालने पर अंबा वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्याप्त है तथा इसके लिए कार्यपालक अभियंता व औरंगाबाद सांसद को धन्यवाद दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *