तजा खबर

पीएम के एसपीजी सुरक्षा में तैनात जवान के घर डकैती,विधी ब्यवस्था का असलियत हुआ उजागर

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान राहुल कुमार सिंह के घर पटना में डकैती हुई है। खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर पंचायत के राजपूत मोहल्ले में बुधवार रात 17 की संख्या में डकैती घर में घुसे। परिवार को बंधक बनाया। मारपीट की 13 लाख के गाने और 1 लाख कैश लेकर भाग

निकले। डकैतों ने करीब 1 घंटे तक घर में लूटपाट की। लूट के दौरान एसपीजी जवान का बेटा सुनील सिंह सहित कुल 7 लोग मौजूद थे। डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंद रखा था। इस बीच तकरीबन 13 लख रुपए के गहने जिसमें गले की चेन के साथ नाक, कान और पैर की बिछिया है। अपराधी गाने के साथ-साथ एक लाख रुपए भी ले गए। सभी घर में मेन गेट तोड़कर घुसे थे। डकैतों के निशाने पर जेवरात और कैस ही था। घटना के वक्त सुनील सिंह के साथ पत्नी मीना देवी, उनका बेटा अरुण सिंह, बेटी तनुजा और 7 महीने का बेटी, सुनील सिंह का भांजा, नीरज सिंह और उनकी पत्नी घर में मौजूद थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे खुसरुपुर थाना अध्यक्ष गंगासागर सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं। डॉग्स स्क्वायड की टीम भी पड़ताल में जुटी है। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना में प्राथमिक दर्ज कराई है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि सुनील सिंह का मकान राजपूत टोला के मुख्य रास्ते में पड़ने वाली खेत में है। वहीं घटना के वक्त डकैतों ने एक बच्ची को ढाल के रूप में भी इस्तेमाल किया।

1 thought on “पीएम के एसपीजी सुरक्षा में तैनात जवान के घर डकैती,विधी ब्यवस्था का असलियत हुआ उजागर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *